फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में ताबड़तोड़ फायरिंग: पुलिस के एक ASI की मौत, एक शख्स घायल; हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली से उड़ाया

Tue, 16 Apr 2024 03:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोपी ने ऑटो में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। आरोपी की पहचान नंदनगरी झुग्गी निवासी मुकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में मंगलवार सुबह एक सिरफिरे ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दिल्ली पुलिस के एक एएसआई दिनेश शर्मा की मौत हो गई, वहीं अमित नाम का एक शख्स घायल हो गया। आरोपी ने बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अभी इस पूरे मामले की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देकर आरोपी ने ऑटो से भागने की कोशिश की। चालक के विरोध करने पर आरोपी ने उसपर गोली चला दी। चालक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद आरोपी ने ऑटो में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आरोपी की पहचान नंदनगरी झुग्गी निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें