फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 लोगों ने बीस हजार दे केजरीवाल संग किया लंच

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक रविवार को फंड के लिए लंच की टेबल पर बैठे। उम्मीद के मुताबिक कमाई भी ठीक रही। पार्टी फंड के लिए मौके पर ही करीब 15 लाख रुपये जुट गए। जबकि करीब 10 लाख रुपये बाद में देने का लोगों ने वायदा भी किया।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि फंड जुटाने का अभियान विधान सभा के स्तर पर था। पूर्व विधायक सौरभ भरद्वाज ने स्थानीय रेस्टोरेंट में इसका इंतजाम किया था।

पार्टी नेता संजय सिंह व आशुतोष के साथ अरविंद केजरीवाल करीब 12.30 बजे लंच करने ग्रेटर कैलाश स्थित पंचशील रेस्टोरेंट पहुंचे। यहां एक प्लेट की कीमत 20 हजार रुपये रखी गई थी।

करीब 150 लोगों के साथ तीनों नेताओं ने लंच किया। इसमें 70 फीसदी से ज्यादा लोग अलग-अलग पेशों में काम करने वाले प्रोफेशनल थे। जबकि कारोबारियों की संख्या 30 फीसदी से कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान सभा की समस्याओं पर चर्चा

आयोजक सौरभ भरद्वाज ने बताया कि लंच का कार्यक्रम विधान सभा के स्तर पर था। इसमें 80 फीसदी से ज्यादा स्थानीय निवासी थे। इस मौके पर करीब 15 लाख रुपये जुटाए गए। वहीं लोगों ने 10 लाख रुपये से ज्यादा बाद में देने का वादा किया है।

एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि लंच के दौरान अरविंद केजरीवाल को लोगों ने ग्रेटर कैलाश से जुड़ी समस्याएं बताईं। सुरक्षा व सार्वजनिक परिवहन की खस्ता हालत पर ज्यादा चर्चा हुई।

बाद में केजरीवाल ने वादा किया कि सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार सभी समस्याओं का समाधान करेगी। इसके लिए दिल्ली डॉयलाग के माध्यम से अलग-अलग समस्याओं का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें