आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बहाने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए कि गुजरात की मोदी सरकार की तरफ से एक महिला की कथित तौर पर जासूसी कराने की केंद्र सरकार की जांच आगे क्यों नहीं बढ़ पाई।
आप ने राहुल गांधी पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि रविवार की रैली में राहुल गांधी ने तथ्य जाने बगैर इस मामले में बयान दिया। जबकि सच्चाई यह है जांच आयोग के गठन के ऐलान के तीन महीने बीतने के बाद भी केंद्र सरकार अभी तक एक न्ययाधीश की नियुक्ति नहीं कर सकी है।