फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के साथ खड़ी केजरी सरकार, पक्ष लेते हुए कहा-ऋषिराज से जैन कभी नहीं मिले

Tue, 06 Feb 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : self
विज्ञापन

दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर ऋषि राज के घर सीबीआई के छापे में कथित रूप से दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन व उनकी कंपनी से जुड़े संपत्ति के दस्तावेज व दो करोड़ के बैंक डिपॉजिट की स्लिप की बरामदगी के बावजूद आम आदमी पार्टी (आप) व दिल्ली सरकार अपने मंत्री के साथ खड़ी है।

विज्ञापन

पार्टी समेत सरकार का मानना है कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। अगस्त में सत्येंद्र जैन के आवास पर की गई छापेमारी में सीबीआई ने इन दस्तावेजों को जमा किया था।


आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिस ऋषिराज के घर छापेमारी की बात कही जा रही है, सत्येंद्र जैन की उससे कभी मुलाकात ही नहीं हुई। सीबीआई ने बीते 25 अगस्त को जैन के आवास पर छापा मारा था।

विज्ञापन


उसी वक्त सारे दस्तावेज जांच संस्था अपने साथ ले गई थी। उस दस्तावेज में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिससे साबित हो सके कि जैन ने किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता बरती हो।

इससे पहले रविवार को सीबीआई के हवाले से बताया गया था कि दिल्ली डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर ऋषि राज के आवास पर उसने छापे मारे। इसमें सत्येंद्र जैन व उनकी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। वहीं, ऋषिराज के यहां जैन के चेक भी मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें