फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो-2018 में पेश होगी टू सीटर कार, जो बाजार में साल भर बाद आएंगी 

Tue, 06 Feb 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
auto expo 2018
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू दिल्ली ऑटो एक्सपो-2018 में प्रीमियम वाहनों की श्रेणी में तीन कारें और दो बाइक पेश करने जा रही है। इनमें खास है 84 लाख कीमत वाली टू सीटर हाईब्रिड कार आई-8 रोडस्टर।

विज्ञापन


कार अगले वर्ष 2019 में बाजार में पेश की जा सकती है। इसके अलावा कंपनी सिक्स सीरीज ग्रां टरिज्मो और एम-5 मॉडल पेश करने जा रही है। उधर, हैवी पॉवर बाइक्स की श्रेणी में एफ-750 और एफ-850 के मॉडल पेश करके भी तहलका मचाने की तैयारी है।

आई-8 रोडस्टर : यह कंपनी के पूर्व में लांच किए गए कूपे मॉडल का अपग्रेड वर्जन है। परंपरागत ऊपर की ओर खुलने वाले दरवाजों के चलते यह कार और लुभावनी लग रही है।
विज्ञापन


इस टू सीटर कार की छत 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर ही 16 सेकेंड में बंद हो जाती है। हाईब्रिड कार में पेट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी है। इससे लगभग 50 किलोमीटर तक कार को बैटरी पर चलाया जा सकता है।

इलेक्ट्रिक मोड में गाड़ी लगभग साउंड प्रूफ चलती है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन इसे करीब 231 बीएचपी पावर देता है। कार में लगी इलेक्ट्रिक मोटर इसे 143 बीएचपी पावर देती है।

कुल 374 बीएचपी पावर से यह 100 किलोमीटर की स्पीड महज 4.6 सेकेंड में पकड़ लेती है। कार की अधिकतम स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 

बाइक एफ-850 : कंपनी अपनी मिडलवेट एडवेंचर बाइक को भी ऑटो एक्सपो-2018 में पेश करेगी। ट्विन इंजन और नब्बे डिग्री ऑफसेट क्रैंकशाफ्ट के चलते यह किसी भी उबड़-खाबड़ रास्ते पर आसानी से दौड़ सकेगी।
विज्ञापन


85 बीएचपी के इंजन और 92 न्यूटन मीटर का टॉर्क है। अगले कुछ माह में बाजार में आने वाली इस बाइक की कीमत 15 लाख रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें