फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल पर 2 करोड़ के घूस के आरोपों के बाद AAP से हुई कपिल की छुट्टी, PAC में हुआ फैसला

Tue, 09 May 2017 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली कैबिनेट से हटाए जाने के बाद बागी हुए कपिल मिश्रा को सोमवार को आम आदमी पार्टी की पीएसी ने पार्टी के प्राइमरी मेंबरशिप से सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेस में कपिल मिश्रा ने खुद को पार्टी से निकालने के लिए केजरीवाल को खुली चुनौती दी थी। केजरीवाल के 2 करोड़ घूस लेने के मामले में कपिल मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे सीबीआई को दस्तावेज सौंपेंगे।  AAP PAC suspends Kapil Mishra from primary membership of the party (file pic) pic.twitter.com/ZqMOxh99ce — ANI (@ANI_news) May 8, 2017

इससे पूर्व कप‌िल म‌िश्रा की श‌िकायत पर एलजी ने आज केजरीवाल पर लगे आरोपों की जांच एसीबी को सौंप दी है ज‌िसके बाद गृह मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लेते हुए कहा है क‌ि केजरीवाल पर जांच होगी। इसके साथ ही केजरीवाल की मुश्क‌िलें बढ़ सकती हैं। सोमवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने उन्हें खुद केजरीवाल के रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने की बात बताई थी।
विज्ञापन


कपिल ने बताया कि जैन ने केजरीवाल के साढ़ू भाई सुरेंद्र कुमार बंसल के लिए छतरपुर में 50 करोड़ रुपये की लैंड डील करवाई। उनके  मुताबिक, सत्येंद्र जैन ने बंसल परिवार के लिए पीडब्ल्यूडी के 10 करोड़ के फर्जी बिल भी सही साबित किए।


      
विज्ञापन

आरोपों पर केजरीवाल ने साधी चुप्पी

kejriwal - फोटो : सोशल मीड‌िया
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के आरोपों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। पार्टी के भीतर छिड़े सियायी घमासान के बीच केजरीवाल का अभी तक कोई बयान नहीं आया है। अमूमन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले केजरीवाल ने सीधे तौर पर ट्वीटर पर भी विवाद से जुड़ी कोई पोस्ट शेयर नहीं की है। 

वहीं, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल पति के समर्थन में उतर आई हैं। सुनीता ने भावुक ट्वीट से जहां पति केजरीवाल का बचाव किया, वहीं पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा पर कटाक्ष भी किया है। 

सितंबर 2013 में ट्विटर ज्वॉइन करने वाली सुनीता केजरीवाल ने सोमवार को पहला ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है ‘मेरे जीजा अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह बेवकूफ आदमी पूरी लिखी हुई स्क्रिप्ट बिना दिमाग के बोल रहा है’। सुनीता केजरीवाल के इस ट्वीट को डेढ़ हजार लोगों ने रि-ट्वीट और लाइक किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें