फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल का केरल दौरा: 20-20 पार्टी के वार्षिक समारोह में शामिल होने 15 मई को जाएंगे दिल्ली के सीएम

Mon, 02 May 2022 01:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि इस कार्यक्रम के बहाने आम आदमी पार्टी केरल में भी अपनी संभावनाएं तलाशेगी। इससे पहले पार्टी गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक में चुनाव भी लड़ने का एलान कर चुकी है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा चुनाव में एतिहासिक जीत के बाद से ही आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार में लगी हुई है। इसी बीच अब पार्टी की नजर केरल राज्य पर भी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब केरल का दौरा करने वाले हैं।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल 15 मई को केरल का दौरा करेंगे। वह यहां केरल की पार्टी 20-20 के निमंत्रण पर जा रहे हैं। दरअसल 15 मई को 20-20 पार्टी का वार्षिक समारोह है, जिसमें केजरीवाल को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है, जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि इस कार्यक्रम के बहाने आम आदमी पार्टी केरल में भी अपनी संभावनाएं तलाशेगी। इससे पहले पार्टी गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक में चुनाव भी लड़ने का एलान कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें