फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः केजरीवाल केंद्रित अभियान में बड़ी रैलियों को आप की ‘न’

Sat, 01 Feb 2020 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा संतोष कुमार, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल का शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेशक दिल्ली में दो बड़ी रैलियां करने जा रहे हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी रैलियां के लिए ‘न’ है। स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्रित आप की रणनीति रोड शो व छोटी-छोटी सभाओं से अपने चुनावी अभियान को कारगर बनाने की है। पार्टी रणनीतिकार इसे आम मतदाताओं से संवाद करने का बेहतर तरीका मान रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, केजरीवाल के इर्द-गिर्द सिमटी आप की चुनावी रणनीति में बड़ी रैलियां शामिल नहीं हैं। इसकी जगह केजरीवाल को रोड शो व विधानसभा सीट स्तर की सभाओं में उतारा गया है। अभी तक करीब तीस विधानसभा क्षेत्रों में केजरीवाल रोड शो से पहुंचे हैं। वहीं, बीस से ज्यादा सभाएं भी की हैं। प्रचार अभियान का आखिरी दिन तक केजरीवाल सभी विधानसभा सीटों तक पहुंच चुके होंगे।

आप रणनीतिकारों का मानना है कि बड़ी रैलियों में आयोजन स्थल पर इंतजाम करने से लेकर भीड़ जुटाने तक में संसाधन झोकना पड़ता है। वहीं, दिल्ली जैसे शहर में देर तक लोगों को एक जगह बिठाए रखना बड़ी चुनौती है। जबकि रोड शो व छोटी सभाएं कम संसाधनों में ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने में मददगार होती हैं। वहीं, इसमें लोग नेता के ज्यादा नजदीक होते हैं। हर सभा में मंच पर चढ़ते व उतरते समय नेता करीब दो सौ लोगों से सीधे मिल भी लेता है। इसका असर वोटिंग के दिन दिखता है।
विज्ञापन


कई हस्तियां नहीं उतरीं
सोशल मीडिया पर अमूमन भाजपा व प्रधानमंत्री पर हमलावर रहने वाली स्वरा भास्कर, प्रकाश राज, जिग्नेश मेवाणी समेत वामपंथी रुझान रखने वाली फिल्म जगत व राजनीतिक क्षेत्र की दूसरी हस्तियां भी चुनाव में आप के प्रचार के लिए अभी तक नहीं उतरी हैं। जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान इन सबने आप के लिए सड़कों की खाक छानी थी। पार्टी का कहना है कि दिल्ली चुनाव में अभी तक इनके आने का कोई कार्यक्रम तय नहीं है।

बिना खर्च के ज्यादा लोगों तक बात पहुंचाने कर रणनीति
टाउनहॉल बैठकों का आयोजन भी इस तरह किया जा रहा है, जिसमें भीड़ जुटाने की मजबूरी न रहे। इसकी जगह अलग-अलग मीडिया हाउस के साथ केजरीवाल मंच साझा कर रहे हैं। इस रणनीति से पार्टी बिना ज्यादा खर्च के अपनी बात ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। आप सांसद संजय सिंह, भगवंत सिंह मान, सुशील गुप्ता, एनडी गुप्ता, संगीतकार विशाल डडलानी समेत दूसरे प्रचारकों का अभियान लो प्रोफाइल है। छोटी-छोटी सभाओं में प्रचार कर रहे हैं। वहीं, पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर अभियान में लगा रखा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें