फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Excise Policy: राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे आप सांसद संजय सिंह, शराब घोटाला मामले में सुनवाई

Sat, 06 Apr 2024 10:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में सुनवाई के लिए आप सांसद संजय सिंह दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे हैं। सांसद संजय सिंह 3 अप्रैल को जमानत पर जेल से बाहर आ गए। जेल से बाहर आने के बाद आप सांसद उनके निशाने पर भाजपा, केंद्र सरकार और जांच एजेंसियां हैं। जमानत मिलने के दो दिन बाद शुक्रवार को सांसद ने आरोप लगाया कि असली घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ। इसमें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग शामिल हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत जेल भेजा गया। इसके पीछे आप को खत्म करने और इलेक्टोरल बॉन्ड में भाजपा की सामने आई असलियत को दबाने की मंशा है। 
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने दावा किया कि शराब घोटाले के आरोपी शरथ रेड्डी ने 15 नवंबर, 2022 को भाजपा को पांच करोड़ रुपये दिए। भाजपा जिस शरथ रेड्डी को किंगपिन बताती थी, उसने गिरफ्तारी के बाद भाजपा को 55 करोड़ रुपये की रिश्वत दी। सुप्रीम कोर्ट की वजह से भाजपा का मनी ट्रेल भी सामने आ गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें