फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के बागी बिन्नी भी जपने लगे किरन बेदी का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी से निष्कासित विधायक विनोद कुमार बिन्नी, दिल्ली में दोबारा विधानसभा चुनाव कराए जाने के पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन


बिन्नी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर किरण बेदी का नाम आगे किया है। उनका कहना है कि दिल्ली को चुनाव से बचाने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी को बेदी का समर्थन करना चाहिए।

इसको लेकर उन्होंने भाजपा और ‘आप’ के साथ कांग्रेस और दो निर्दलीय विधायकों को चिट्ठी भी लिखी है।

'इस बात पर सब सहमत हैं'

सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बिन्नी ने कहा कि राजधानी में करीब एक साल से सारे विकास कार्य ठप पड़े हैं।

उन्होंने दोबारा चुनाव कराए जाने की सूरत में किसी एक पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाने की आशंका जताई और कहा कि सभी पार्टियों के नेताओं को आपसी सहमति बनाकर किरण बेदी को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट करना चाहिए।
 
बिन्नी ने बताया कि इस बारे में उनकी ‘आप’ और भाजपा के कई विधायकों से बात भी हुई है। सभी इस बात पर सहमत हैं।
विज्ञापन

सभी चाहते हैं किरन बेदी बनें सीएम!

हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनकी अभी तक बेदी से इस बारे में कोई बात हुई है।

बकौल बिन्नी दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ‘आप’ ने बेदी का नाम मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश की थी।

वहीं मौजूदा सियासी माहौल में भाजपा का एक धड़ा भी बेदी के हक में खड़ा दिखता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें