फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां पुलिस ले जाएगी वहीं से करूंगा अनशन- संजीव झा

Sat, 13 May 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप एमएलए संजीव झा - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के पांच नेताओं के विदेश दौरों का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग को लेकर तीन दिनों से अनशन कर रहे कपिल मिश्रा को बुराड़ी विधायक संजीव झा ने चुनौती दी है।
विज्ञापन


झा का दावा था कि वह शनिवार से मिश्रा के झूठ का पर्दाफाश करने के लिये राजघाट पर अनशन करेंगे लेक‌िन उससे पहले ही पुल‌िस ने उन्हें ह‌िरासत में ले ल‌िया। विधायक संजीव झा ने शुक्रवार शाम ट्वीट किया वह शनिवार से कपिल मिश्रा द्वारा फैलाए जा रहे झूठ के खिलाफ अनशन करेंगे।

संजीव राजघाट से न‌िकलकर कप‌िल से म‌िलने जा रहे थे क‌ि उन्हें पुल‌िस ने ह‌िरासत में ले ल‌िया। शुक्रवार को आप कार्यकर्ताओं से अपील करते हुये उन्होंने लिखा कि शनिवार सुबह मिलते हैं राजघाट पर। सत्यमेव जयते।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम का हैकाथॉन न होने से दुखी हुई आप  

भारती के साथ संजीव झा।
संजीव झा के अनशन करने के ऐलान के तुरंत बाद कपिल मिश्रा ने इसका जवाब दिया। मिश्रा ने लिखा कि तो अब अरविंद केजरीवाल ने विधायकों से मेरे खिलाफ अनशन करने के लए पूछा है। मिश्रा ने लिखा कि सच से बचने के लिए कितने खेल करोगे सर।

चुनाव आयोग की ईवीएम को लेकर हुई बैठक पर मुख्यमंत्री अरविंद ने अफसोस जाहिर किया है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चुनाव आयोग ने हैकाथॉन से यू-टर्न ले लिया है। यह बेहद दुख की बात है। 

मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में कहा कि चुनाव आयोग ने हैकाथन कराने से मना किया। हम सिर्फ यह साबित करने का चैलेंज देंगे कि पिछले चुनाव की मशीनों में टेम्परिंग हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें