चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को ईवीएम हैक करने की चुनौती दी है। आयोग राजनीतिक दलों को हाल में हुए विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल ईवीएम देकर उन्हें हैक करके दिखाने को कहेगा।
हालांकि उसने इसके लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की है। आयोग ने साथ ही राजनीतिक दलों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में सभी चुनाव वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल सिस्टम (वीवीपीएटी) वाली ईवीएम मशीन पर ही होंगे।
शुक्रवार को सियासी दलों के साथ बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने ईवीएम में छेड़छाड़ करने की चुनौती दी। ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों के बाद पहली बार आयोग ने ऑन रिकार्ड चुनौती देने की बात कही है।
वहीं आयोग की खुली चुनौती के बाद भी केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि यह दुख की बात है कि आयोग हैकथॉन से पीछे हट रहा है।
Sad that EC has backed out of hackathon.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 12, 2017