फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं भी केजरीवाल' अभियान: आप MLA राजेश जनता से पूछेंगे सवाल, 'केजरीवाल जेल से सरकार चलाएं या दें इस्तीफा'

Sat, 09 Dec 2023 02:31 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : एक्स/@AamAadmiParty
विज्ञापन

दिल्ली में आम आदमी पार्टी 'मैं भी केजरीवाल' अभियान चला रही है। आप विधायक राजेश गुप्ता ने इसी सिलसिले में जनता के बीच पहुंचेंगे। इस दौरान आप विधायक राजेश गुप्ता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे क्षेत्र में डोर टू डोर कैम्पेन करेंगे। वे घर-घर जाकर लोगों से बातचीत करेंगे। अरविंद केजरीवाल के बारे में जनता की राय जानेंगे। 

विज्ञापन


अभियान के नौवें दिन आप दिल्ली उपाध्यक्ष तथा विधायक राजेश गुप्ता होंगे जनता के बीच जाकर पूछेंगे कि अगर ईडी शराब नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार करती है तो क्या करें? आप विधायक जनता से जानेंगे कि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर जेल से सरकार चलानी चाहिए?

24 तक चलेगा जनसंवाद
आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता 20 दिसंबर तक सभी 2600 पोलिंग स्टेशन पर डोर टू डोर कैंपेन और 21 से 24 दिसंबर तक सभी 250 वार्ड में जनसभा करेंगे। अंत में जनता की जो भी राय होगी उसे सीएम अरविंद केजरीवाल को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें