फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी मामले में आप विधायक नरेश यादव को मिली जमानत

Sat, 30 Jul 2016 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप एमएलए नरेश यादव
विज्ञापन
कुरान की बेअदबी के आरोपी दिल्ली के महरौली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को ज़मानत मिल गई है। नरेश यादव को संगरूर के सेशंस कोर्ट से ज़मानत मिली है।
विज्ञापन


पंजाब पु्लिस ने विधायक नरेश यादव को 24 जुलाई को दिल्ली के वसंतकुंज से गिरफ़्तार किया था। इसके बाद अदालत ने उन्‍हें दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया था।

नरेश यादव पर 24 जून को पंजाब के मलेर कोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी और हिंसा भड़काने का आरोप है। नरेश यादव इसे साज़िश बता रहे हैं। उनका कहना था कि जब वह पूछताछ के लिए तैयार थे, तो फिर गिरफ्तारी क्यों?
विज्ञापन


दरअसल, इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके विजय नाम के शख्स ने पुलिस को बताया था कि हिंसा भड़काने के लिए नरेश यादव ने उसे एक करोड़ रुपये का ऑफ़र दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें