फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम के इतिहास में पहली बार, लोगों की समस्याओं के लिए खुलेगा जनता दरबार

Sat, 30 Jul 2016 02:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम शर्मा ने भी जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। महापौर शनिवार को अपने इलाके में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के इतिहास में पहली बार किसी महापौर ने इस तरह के दरबार का आयोजन किया है।

सूत्रों के अनुसार भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। महापौर प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग इलाके में दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर दिल्ली प्रदेश भाजपा ने विधायकों, पार्षदों और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे शनिवार सुबह सड़कों पर जाकर जलभराव वाले मुख्य स्थानों की पहचान करें और यह सुनिश्चित करें कि इस समस्या का शीघ्र ही निदान हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें