फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से नाराज आप विधायक ने इस्तीफा सौंपा, अध्यक्ष ने किया खारिज

Tue, 15 Sep 2020 06:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
महेंद्र गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का विधानसभा में आरोप लगाया है। इससे नाराज विधायक ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया। सदन को बताया कि अगर पुलिस अधिकारी को सस्पेंड नहीं किया जाता है तो सदन का सदस्य रहने का कोई औचित्य नहीं है। 

विज्ञापन


हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया लेकिन आश्वासन दिया मामले में सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इससे दिल्ली पुलिस आयुक्त को अवगत कराया जाएगा। अगले विधानसभा सत्र में उन्हें बुलाया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत अन्य नेताओं ने भाजपा विधायक का समर्थन किया। 

आप विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तलब किया जाना चाहिए। विधानसभा की एक समिति के समक्ष संबंधित पुलिस अधिकारी को पेश किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


अभिनेत्री कंगना रणौत को बचाने में जुटे हैं भाजपाई 
सदन की कार्यवाही के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। विधायकों ने सदन में कहा कि अभिनेत्री कंगना रणौत को ही बचाने में पूरा भाजपाई जुटे हुए हैं लेकिन दिल्ली में 48 हजार झुग्गियों को बचाने में भाजपा की दिलचस्पी नहीं है। अभिनेत्री उनके लिए ज्यादा अहम है क्योंकि इसी पर राजनीति की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें