उत्तर प्रदेश पुलिस के हाल ही में बर्खास्त किए गए पुलिसकर्मी की ग्रेटर नोएडा पुलिस परिसर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि प्रियव्रत कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे और हाल ही में उन्हें बर्खास्त किया गया था। प्रियव्रत सिंह बागपत जिले के पास बड़ौत के रहने वाले थे और दादरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे।
सिंह अपने पूर्व सहयोगियों से मिलने ग्रेटर नोएडा आए थे। अधिकारियों के अनुसार सोमवार को उन्हें थाने के आवासीय परिसर में एक बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिले। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पांडे ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। सिंह के परिवार को सूचित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।