आम आदमी पार्टी के विधायक पंकज पुष्कर ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पार्टी पर हमला बोला है। पुष्कर का मानना है कि विधानसभा के मौजूदा घटनाक्रम की जिम्मेदारी केजरीवाल पर है।
वहीं, पुष्कर ने वैचारिक स्तर पर योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण से नजदीकी जाहिर करते हुए स्वराज अभियान को आम लोगों के हित में काम करने वाला मिशन बताया। हालांकि, उन्होंने आप से इस्तीफा देने की बात से इंकार किया।
पंकज पुष्कर ने कहा कि केजरीवाल से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है। केजरीवाल समेत उनकी सरकार ने उन्हें पूरी तरह निराश किया है। उन्होंने सवाल किया भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कैसी लड़ाई है, जिसमें दो लोगों को मंत्री पद से तो हटा दिया जाता है, लेकिन सदस्यता नहीं खत्म की जाती।