फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायकों पर संकट बरकरार, चुनाव आयोग को दो दिन में देना होगा जवाब

Tue, 30 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संसदीय सचिव बने आम आदमी पार्टी (आप) के 21 विधायकों ने सोमवार को चुनाव आयोग में अपना पक्ष रखा। विधायकों की विधानसभा सदस्यता पर संकट बरकरार है। 
विज्ञापन


सुनवाई के बाद विधायक मदनलाल ने बताया कि प्रशांत पटेल ने आयोग में दूसरा शपथ पत्र दाखिल किया है। इसमें लिखा कि पिटीशन, रिज्वॉइंडर व डॉक्यूमेंट्स को उसी ने ड्राफ्ट किया है। 

आप विधायकों ने इसका विरोध किया। आप विधायकों का कहना है कि प्रशांत की दूसरी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

विधायकों ने चुनाव आयोग के समक्ष रखा अपना पक्ष

आप नेता - फोटो : अमर उजाला
इसकी वजह यह है कि इससे जुड़ी एक शिकायत राष्ट्रपति की ओर से जांच के लिए पहले ही आई है। ऐसे में, दूसरी शिकायत पर सुनवाई का औचित्य नहीं है।

विधायकों का पक्ष सुनने के बाद आयोग ने कहा कि दोनों पक्ष इस मामले में दो दिन के भीतर अपना जवाब दें। आयोग इसके बाद इस मामले में आदेश जारी करेगा।

बता दें कि पहली शिकायत में 19 जून 2015 को एडवोकेट प्रशांत पटेल ने राष्ट्रपति के पास दिल्ली सरकार के 21 संसदीय सचिवों की सदस्यता रद्द करने के लिए आवेदन किया था। राष्ट्रपति ने 22 जून को शिकायत चुनाव आयोग को भेज दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें