फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के ऑफिस के सामने उनके ही विधायक ने दिया धरना

Mon, 07 Sep 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) विधायक पंकज पुष्कर ने विरोध तेज करते हुए रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के सामने धरना दिया।
विज्ञापन


उनका कहना है कि वजीराबाद के नजदीक संगम विहार इलाके में विकास कार्य के लिए दिल्ली सरकार फंड नहीं दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज्ञापन भी सौंपा।

इसमें संगम विहार में विकास कार्य के लिए फंड देने की अधिसूचना जारी करने की मांग की। इससे पहले रविवार सुबह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विधानसभा मेट्रो स्टेशन से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

योगेन्द्र यादव के करीबी रहे हैं पुष्कर

पंकज पुष्कर केजरीवाल के आवास पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। बता दें कि पंकज पुष्कर तीमारपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

पुष्कर आम आदमी पार्टी से निकाले गये योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण के करीबी रहे हैं। पार्टी से जब इन दोनों नेताओं को निकाला गया था तो पुष्कर ने उसका विरोध किया था।

इसके बाद से वे अमूमन दिल्ली सरकार के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली सरकार को धरने की चेतावनी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें