फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र यादव गुड़गांव लोकसभा से लड़ेंगे चुनाव

Sun, 16 Feb 2014 04:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली में पार्टी की अप्रत्याशित जीत में ‘चाणक्य’ की भूमिका निभाने वाले कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य योगेंद्र यादव गुड़गांव लोकसभा से पार्टी के उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह व वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

योगेंद्र यादव को गुड़गांव से टिकट मिलने की खबर से सियासी गलियारे में हलचल मच गई है। योगेंद्र यादव हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले हैं और अहीर कम्यूनिटी से संबंधित हैं।

चूंकि रेवाड़ी जिला गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है इसलिए भी गुड़गांव से उनकी दावेदारी पक्की समझी जा रही थी।

रेवाड़ी चाहे महेंद्रगढ़ लोकसभा का हिस्सा रहा हो, या परिसीमन के बाद पहली बार गुड़गांव लोकसभा का निर्माण होकर उसमें शामिल हुआ है यहां अहीर कम्यूनिटी का उम्मीदवार ही संसद की दहलीज तक पहुंचता है, आम आदमी पार्टी भी इस फैक्टर को नकार नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें