जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह सोमवार को संसद में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ नहीं ले सके। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ उन्हें शपथ लेने की अनुमति नहीं दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह आज राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ नहीं ले सके। क्योंकि राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह को सांसद के तौर पर शपथ लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी यह मामला विशेषाधिकार समिति के पास है।
राज्यसभा की कार्यवाही सूचीबद्ध कामकाज द्वारा विनियमित होती है, जिसे बुलेटिन में अधिसूचित किया जाता है। संजय सिंह का शपथ ग्रहण सदन के कामकाज में सूचीबद्ध नहीं था और इस मामले पर राज्यसभा से कोई सूचना कभी भी राज्यसभा अध्यक्ष के सामने नहीं आई।