फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर AAP ने BJP को घेरा, MCD को बताया 'मोस्ट करप्ट डिपार्टमेंट'

Sun, 16 Apr 2017 09:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया ने जारी किया बुकलेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा सीट उपचुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का बीजेपी पर हमला तेज हो गया है। आप ने अब बीजेपी को उसी की गलतियों को आधार बनाकर घेरने की तैयारी की है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एमसीडी को सबसे भ्रस्ट विभाग करार दिया है। उन्होंने एमसीडी में भ्रष्टाचार को लेकर मीडिया में आई खबरों को आधार बनाकर 10 पेज का एक बुकलेट भी जारी किया। बता दें कि एमसीडी में 10 साल से बीजेपी का शासन है।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुकलेट जारी करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने एमसीडी को सबसे भ्रष्ट विभाग बना दिया है। इसका छोटा सा उदाहरण है कि नगर डिजिटल इंडिया नाम की वेबसाइट को तैयार करने के लिए नगर निगम ने 13 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्वच्छता अभियान हो या फिर पार्किंग एमसीडी में सब जगह भ्रष्टाचार प्राप्त है। 

सिसोदिया ने कहा कि हमने ईमानदारी से बिना टैक्स बढ़ाए दिल्ली सरकार की आय को बढ़ाया है। नगर निगम में आने पर वहां भी ऐसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी शासित एमसीडी में भ्रष्टाचार को लेकर अदालतें भी फटकार लगा चुकी हैं। आम आदमी पार्टी एमसीडी में भ्रष्टाचार से संबंधित इस बुकलेट को लेकर जनता के बीच जाएगी। 
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

कुमार विश्वास के हमले को बताया पार्टी में लोकतंत्र 

manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास का एक वीडियो आम आदमी पार्टी के लिए मुसीबत बन गया है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मनीष सिसोदिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी में लोकतंत्र है। कोई भी अपनी बात पार्टी फोरम पर या फिर किसी अन्य माध्यम से रख सकता है। 

कुमार विश्वास ये बातें पार्टी फोरम पर भी उठाते रहे हैं। जैसे ही उनके आरोपों और चिंताओं पर कोई सबूत मिलेगा, ऐसे नेताओं पर जरूर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास का यह वीडियो मैंने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी री-ट्वीट किया है। 

मालूम हो कि कुमार विश्वास ने वीडियो पोस्ट कर कहा है कि दिल्ली में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए आई सरकार के कुछ विधायक भ्रष्टाचार में शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें