दिल्ली एमसीडी चुनाव में अब कुछ दिन बाकी हैं। इस बीच दिल्ली बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 21 कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है।
जिन कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है, इनमें रणहौला वार्ड के मौजूदा पार्षद भी शामिल हैं। पार्टी की अनुशासन समिति को इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को चुनाव में नुकसान पहुंचाने की शिकायत मिली थी। समिति ने जांच में शिकायत सही पाई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
21 rebel workers expelled for 6 years by Delhi BJP for anti party activities. pic.twitter.com/sJ7gwwaFwv
— ANI (@ANI_news) April 15, 2017
बता दें कि एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने मौजूदा पार्षदों, उनके रिश्तेदारों और अन्य करीबियों को टिकट नहीं दिया था। पार्टी ने नए और युवा चेहरों पर दांव खेलते हुए नामांकन से कुछ घंटे पहले सभी प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए थे। इससे टिकट की आस लगाए कार्यकर्ता नाराज थे। उनकी गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है।