दिल्ली जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव बेशक चार राज्यों में पार्टी के विस्तार का दावा कर रहे हैं। लेकिन पार्टी के भीतर इस मसले पर एक राय नहीं है।
नेताओं का बड़ा तबका फिलहाल दिल्ली में ही काम करने के हक में है। दिल्ली यूनिट से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं में विस्तार का खासा विरोध है। आप की दिल्ली यूनिट के सक्रिय कार्यकर्ताओं का मानना है कि पिछले दिल्ली चुनाव से पहले तिनका-तिनका जोड़कर पार्टी खड़ी की गई।
दिल्ली के कार्यकर्ताओं का इसमें खासा योगदान था, लेकिन लोकसभा चुनाव में जाने से उनके काम पर पानी फिर गया। चुनाव में करारी हार से पार्टी की लोकप्रियता कम हुई।