फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ ने किया जनादेश का अपमानः BJP

Wed, 25 Dec 2013 04:47 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बनने जा रही ‘आप’ की सरकार पर गुड़गांव में भी राजनीतिक पारा गरमा गया है। भाजपा आप के इस कदम को जहां जनता के साथ धोखा करार दे रही है। वहीं, ‘आप’ ने इसे सीधे तौर पर विपक्ष की बौखलाहट बताया है।
विज्ञापन


भाजपा के महामंत्री कुलभूषण भारद्वाज ने कहा कि यह जनता के साथ धोखा है। जनता ने कांग्रेस को जनादेश नहीं दिया। आप को जनादेश दिया है। आप ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की प्रक्रिया पर आगे बढ़ जनादेश का अपमान किया है।

कुलभूषण ने कहा कि केजरीवाल की महत्वाकांक्षा सामने आ गई। इससे साफ है कि केजरीवाल का राजनीतिक स्तर किस कदर गिर गया है।

कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने जनादेश का सम्मान किया है। दिल्ली की जनता ने आप को जनादेश दिया था। कांग्रेस ने समर्थन देकर उसका सम्मान किया है। अब आप जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, आप के जिला संयोजक रमेश यादव कहा कि ऐसी सरकार बनाएंगे जिसमें आम आदमी की सीधी भागीदारी होगी। सरकार के नाम पर दोनों पार्टियों ने आप को घेरने का प्रयास किया।

आप ने किसी से समर्थन नहीं लिया। कांग्रेस ने बिना शर्त समर्थन देने की पेशकश की है। सरकार जनता से किए सारे वायदे पूरे करेगी। अगर कांग्रेस बीच में कोई शर्त रखती है तो उसकी हकीकत जनता के सामने आ जाएगी।

आप की सरकार दिल्लीवासियों को नए साल की तमाम खुशियां देगी। कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें करने में कम समय लगेगा और कुछ में ज्यादा समय भी लग सकता है। ऐसे में जनता धैर्य रखें
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें