फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! ‘ताऊ’ ने करवाए 1,029 चालान

Wed, 25 Dec 2013 04:32 PM IST
प्रवीण कुमार, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों को दरकिनार कर लापरवाही से वाहन दौड़ाने वालों को ‘ट्रैफिक ताऊ’ ने पहले ही दिन सीधा कर दिया। एक ही दिन में ‘ताऊ’ ने ऐसे 1,029 वाहन चालकों के चालान कटवा दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को ताऊ अपने पूरे गेटअप में सड़कों पर निकले। सड़क पर निकलते ही उन्होंने गुमटियों पर चाय की चुस्की लेने वालों से लेकर हुजूम में सर्दी भगाने का प्रयास कर रहे लोगों के बीच पहुंचकर ट्रैफिक नियमों को मानने की नसीहत दी।

ठेठ हरियाणवी अंदाज में ताऊ ने लोगों को ट्रैफिक नियम मानने के फायदे और न मानने के नुकसान बताए।

सफेद मूंछ, सफेद कुर्ता पायजामा और हाथ में लट्ठ लिए ताऊ सबसे पहले ग्लेरिया मार्केट पहुंचे। अपने ऑफिस और प्रतिष्ठानों में आए प्रबुद्ध नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन


आसपास की सड़कों पर ताऊ ने ट्रैफिक कर्मियों के साथ नियमों से बेपरवाह वाहन चालकों को रुकवाकर उनका चालान कराया।

यहां से ताऊ इफ्को चौक पहुंचे। यहां करीब आधा घंटा लोगों के बीच रहे। यहां भी लापरवाह वाहन चालकों की जेब ढीली कराई।

यहां से महाराणा प्रताप चौक और महावीर चौक पर ऑटो वालों को नियमों में रहने की बात कही। ताऊ की मदद से पहले ही दिन पुलिस ने 1,029 चालान किए। इनमें सबसे अधिक 715 ऑटो चालकों के चालान हुए।

किसके कितने चालान

ऑटो चालक - 715
नो एंट्री में प्रवेश - 68
रांग पार्किंग - 15
रेड लाइट जंप - 110
ओवर स्पीड - 28
गलत लेन में चलने वाले - 93

कॉरपोरेट घराने करेंगे ट्रैफिक का संचालन

शहर के ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए ट्रैफिक पुलिस बुधवार से नया प्रयोग कर रही है। अब ट्रैफिक संचालन की जिम्मेदारी कॉरपोरेट घरानों को दी जाएगी।

विशेषज्ञ अपने विवेक से ट्रैफिक नियंत्रण में मदद करेंगे। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) भारती अरोड़ा ने बताया कि फिलहाल इफ्को चौक पर यह प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


यह प्रयोग एक प्रतियोगिता के तौर पर होगा। 15-15 दिनों के लिए अलग-अलग कॉरपोरेट हाउसेज को ट्रैफिक संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी।

उसके बाद पब्लिक की राय जानेंगे। जो सबसे बेहतर ट्रैफिक संचालन करेगा, उसे सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें