फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यमुना में झाग खत्म करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पर आप ने सवाल उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
-सौरभ का दावा कि डीफोमिंग के लिए एक काम के चार टेंडर निकाले, कंपनियों को बोली लगाने के लिए सिर्फ पांच दिन दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यमुना में झाग खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड की ओर से जारी टेंडर प्रक्रिया पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि टेंडर खुलने से तीन दिन पहले ही कालिंदी कुंज घाट पर एक कंपनी ने काम शुरू कर दिया था। उन्होंने इसे जल बोर्ड और ठेकेदार के बीच मिलीभगत का संकेत बताया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


आप मुख्यालय में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान भारद्वाज ने कहा कि यमुना में झाग हटाने (डीफोमिंग) के एक काम के लिए चार अलग-अलग टेंडर जारी किए गए। उनका दावा है कि काम को चार हिस्सों में बांटने से जल बोर्ड के मेंबर वाटर से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियों को बोली लगाने के लिए निर्धारित 21 दिन के बजाय केवल पांच दिन दिए गए। भारद्वाज के मुताबिक, टेंडर 13 अक्टूबर को जारी किए गए और प्री-बिड बैठक 15 अक्टूबर को रखी गई। बैठक में शामिल होना अनिवार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में दूसरी शहरों की कंपनियों के लिए प्रक्रिया में शामिल होना मुश्किल था। उनके अनुसार, दो टेंडर 21 अक्टूबर और बाकी दो 22 अक्टूबर को खोले जाने थे। भारद्वाज ने मामले की जांच की मांग करते हुए भाजपा सरकार पर टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगाए। जल बोर्ड या संबंधित कंपनी का पक्ष इस विज्ञप्ति में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें