फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने यात्रियों से सुनीं समस्याएं, 20 स्वच्छाग्रही सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आयोजित ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम में यात्रियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। इस दौरान स्टेशन पर स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले 20 स्वच्छाग्रही को सम्मानित किया गया। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने यात्रियों और आम नागरिकों से संवाद कर स्टेशन की सफाई, यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर राय ली। इस मौके पर राजेश कुमार पांडेय, दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी और रेलवे बोर्ड व उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया।

कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
कार्यक्रम के दौरान सतीश कुमार ने अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 20 स्वच्छाग्रही को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन परिसर में सफाई बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 प्रमुख स्टेशनों पर भी हुआ संवाद
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अलावा दिल्ली मंडल के 23 अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, शकूरबस्ती, मेरठ सिटी, दिल्ली शाहदरा, कुरुक्षेत्र, रोहतक, करनाल, पानीपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ कैंट, जींद जंक्शन, जाखल, सोनीपत और नरवाना रेलवे स्टेशन शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें