फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने तीन समितियां बनाई, रामदास हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के दो संस्थापक सदस्यों प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से शनिवार को निकालने के बाद पार्टी की आगे की रणनीति तय करने के लिए रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर नेशनल काउंसिल की मीटिंग हुई।
विज्ञापन


केजरीवाल के आधिकारिक निवास पर हुई इस इस बैठक में चार महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। पार्टी ने आंतरिक लोकपाल के पुनर्गठन पर मुहर लगा दी।

पार्टी का नया लोकपाल तीन सदस्यीय होगा जिसमें राकेश सिन्हा और एसपी वर्मा के अलावा एक अन्य सदस्य होंगे। हालांकि तीसरे नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

तीन सदस्यीय लोकपाल समिति बनाने के साथ ही इस पद पर रहे एडमिरल रामदास को आंतरकि लोकपाल के पद से हटा दिया गया है।

अनुशासनात्मक समिति का पुनर्गठन

बता दें कि शनिवार को हुई नेशनल काउंसिल की मीटिंग में रामदास को भाग लेने से मना कर दिया गया था। उन्हें कहा गया था कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है जिसमें उन्हें भाग लेने की कोई जरूरत नहीं है।

नेशनल काउंसिल की मीटिंग में दूसरा महत्वपूर्ण फैसला अनुशासनात्मक सामिति के पुर्नगठन का लिया गया। बता दें कि प्रशांत भूषण पहले इस समिति के चेयरमैन थे लेकिन उन्हें नेशनल काउंसिल से निकालने के बाद यह पद रिक्त हो गया था।

नवगठित अनुशासनात्मक समिति ‌में दिनेश वघेला को इसका चेयरमैन बनाया गया है। जबकि आशीष खेतान और पंकज गुप्ता इसके सदस्य होंगे।
विज्ञापन

सर्वे के बाद होगा विस्तार का फैसला

मीटिंग में फैसला हुआ कि पार्टी आगामी 22 अप्रैल से भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी।  माना जा रहा है कि इस मीटिंग में इलियाज आजमी, प्रेम ‌सिंह पहाड़ी, योगेश दहिया, सोमेंद्र ढाका, गुरनाम सिंह और किरण विस्सा ने भाग लिया।

मीटिंग में चौथा निर्णय लिया गया कि पार्टी विभिन्न राज्यों में फैक्ट फाइडिंग सर्वे कराएगी। यह सर्वे राजनीतिक और ‌आर्थिक दोनों तरह का होगा। माना जा रहा है कि संजय सिंह इस ‌समिति के चेयरमैन होंगे। इस सर्वे के आधार पर ही पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी।

शनिवार को कापासेड़ा में हुई नेशनल काउंसिल की बैठक में अरविंद केजरीवाल के भाषण का वीडियो जारी करने का फैसला भी इसी मीटिंग में किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें