फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकी देकर बाप कर रहा था बेटी का यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
नंद नगरी थाना पुलिस ने 11 साल की बेटी के साथ यौन शोषण करने के आरोप में एक पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्ची परिजनों के साथ सुंदर नगरी स्थित झुग्गी में रहती है। वह सरकारी स्कूल में पढ़ती है। पिछले कुछ दिनों से 38 वर्षीय पिता उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ कर रहा था।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। बच्ची काफी डरी सहमी थी।
Trending Videos

लड़की ने मां को सुनाई आपबीती तो सन्न रह गई मां

शुक्रवार को उसकी मां मंदिर जाने लगी। बेटी ने घर में रहने के बजाए मंदिर जाने की जिद करने लगी। मां उसे भी लेकर मंदिर चली गई। रास्ते में बच्ची ने साहस कर अपनी मां को पिता की हरकतों के बारे में बताया।

जिसको सुनकर उसकी मां सन्न रह गई। महिला तुरंत बेटी को लेकर नंदनगरी थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने भी शिकायत के मद्देनजर छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

महिला ने मायके में फांसी लगाकर जान दी


नरेला इलाके में शुक्रवार रात 25 वर्षीय महिला ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसडीएम को दिए बयान में महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है। पूजा की एक साल पहले मुकेश से शादी हुई थी। पूजा के पिता पुरूषोत्तम ने बताया कि शादी के समय मुकेश के घर वालों ने बताया कि मुकेश की दुकान है।

लेकिन शादी होने के बाद पता चला कि वह दुकान पर काम करता है। जब पूजा ने इस बारे में उससे पूछताछ की तो ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे और दहेज की मांग भी करने लगे।

जिससे परेशान होकर पूजा अपने मायके में आ गई थी। एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें