फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से ठीक पहले AAP ने उतारी 'हथियारों' से लैस सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान में केवल दो दिन रह गए हैं। सभी पार्टियां किसी न किसी तरीके से मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने में लगी हई हैं।
विज्ञापन


मतदाताओं को कोई गुमराह न कर सके और आप के कार्यकर्ता किसी भी तरह की गड़बड़ी पर नजर रख सकें इसके लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है।

आम आदमी पार्टी ने आधुनिक हथियारों से लैस हजारों की संख्या में अपनी सेना राजधानी में उतार दी है। ये सेना अगले दो दिनों तक दिल्ली में जगह-जगह घूम कर अपना काम करेगी।
विज्ञापन

स्पाई कैमरों से लैस हुए आप वॉलें‌टियर

आम आदमी पार्टी ने मतदान से दो दिन पहले अपने हजारों कार्यकर्ताओं को करीब 6 हजार रिकॉर्डिंग डिवाइस और 2 हजार स्पाई कैमरे बांटे हैं।

आप की यही वॉलें‌टियर स्पाई कैम सेना के नाम से जाने जा रहे हैं। आप की ये सेना चुनाव से पहले राजधानी हर चप्पे पर नजर रखेगी। आप की इस सेना ने सोशल मी‌डिया पर भी धूम मचा रखी है।

इस बारे में पार्टी प्रवक्ता आतिशी मारलेना ने कहा है कि ये इसलिए बांटे गए हैं ताकि वोटों के लिए शराब या पैसे बांटे जाएं तो इन्हें कैमरे में कैद ‌किया जा सके। इसके साथ ही आप के कार्यकर्ता बूथों पर मोबाइल फोन के कैमरों के जरिए से भी निगरानी रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें