फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का दंगल: 'आप' का एक और स्टिंग उड़ा देगा होश

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जो किसी को भी सकते में डाल सकते हैं। आप ने एक नया स्टिंग ऑपरेशन करते हुए राजनीनिक गलियारों में सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन


आप के इस स्टिंग में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सीधे-सीधे निशाना बनाया गया है। जिसके बाद से राहुल की एक रैली विवादों में घिर गई है।

आम आदमी पार्टी ने वीडियो जारी करते हुए मीडिया को भी उपलब्ध करा दिया है। आम आदमी पार्टी पहले भी ऐसे स्टिंग ऑपरेशन करके कई खुलासे करती रही है।
विज्ञापन

500 रुपए तक देकर राहुल की रैली में बुलाई भीड़

दिल्ली चुनाव के दौरान बादली में की गई कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली विवादों में फंस गई है। आम आदमी पार्टी ने राहुल गांधी की रैली पर बड़ा सवाल उठाते हुए यह आरोप लगाया है कि रैली में पैसे देकर भीड़ जुटाई गई थी।

आप ने यह दावा अपने एक स्टिंग के ‌जरिए किया है। आप कार्यकर्ता नीरज कुमार ने स्टिंग के आधार पर ये दावा किया है कि राहुल की रैली में लोगों को पैसे देकर बुलाया गया था।

यही नहीं नीरज ने अपनी बात सच साबित करने के लिए मीडिया को स्टिंग की वीडियो क्लिपिंग भी दी है। नीरज का दावा है कि राहुल की बादली रैली में लोगों को 300 से 500 रुपए तक देकर लोगों को बुलाया गया था। खबर है कि आम आदमी पार्टी बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग में इसकी शिकायत कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें