फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी की पोल-खोल में लगी केजरीवाल टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार के देशव्यापी स्वच्छता अभियान की पोल खोलनी शुरू कर दी है। खास बात यह कि पार्टी ने इसके लिए भाजपा शासित दिल्ली के तीनों नगर निगम को निशाना बनाया है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते दिल्ली के तीनों मेयर को तस्वीरें सौंपने के बाद पार्टी ने दोबारा गंदगी की तीन हजार से ज्यादा तस्वीरें जुटाई हैं।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि स्वच्छता अभियान पर काम करने के लिए पार्टी की सोशल मीडिया टीम चौबीस घंटे का काम कर रही है।

इसमें आम लोगों से तस्वीरें मंगाई जा रही है। फिलहाल तय किया गया है कि तस्वीर भेजने वाले लोगों से उसका फॉलोअप भी वेबसाइट पर अपलोड कराया जाएगा। इससे अभियान की जमीनी हकीकत सामने आएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

ये होगा पीएम मोदी से टकराने का प्लान

पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह दिल्ली के संभावित चुनावों में भाजपा का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे।

उस समय स्वच्छता अभियान का जोर-शोर से प्रचार किया जाएगा। लिहाजा अपने स्तर पर इसका जवाब देने के लिए आप ने कमर कस ली है।

पार्टी का कहना है कि पहले चरण में तीनों एमसीडी को तीन हजार तस्वीरें सौंपी गई हैं। जबकि दूसरे फेज के लिए दोबारा इतनी ही तस्वीरें इकट्ठा हैं। इन्हें भी एमसीडी को सौंप दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें