फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में पेड़ से लटकता मिला शव, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में बीटा-वन के सी व ई ब्लॉक पार्क में रविवार को पेड़ के नीचे सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह का शव मिला।
विज्ञापन


पुलिस आशंका जता रही है कि जितेंद्र सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर या पीकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की होगी।

कोतवाल समरजीत सिंह ने बताया कि मूल रूप से मैनपुरी निवासी जितेंद्र सिंह यहां तिलपता स्थित कंटेनर डिपो में सुपरवाइजर थे।
विज्ञापन

पत्नी से कहासुनी होने के बाद आया था पार्क में

उनकी पत्नी सरोज ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। शनिवार रात को दंपति के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। रविवार सुबह भी दोनाें के बीच कहासुनी हो गई।

इसके बाद सरोज ब्यूटी पार्लर चली गईं। करीब 11 बजे जितेंद्र भी पार्क में आ गए। कुछ देर बाद वहां क्रिकेट खेल रहे युवकों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव पड़ा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें