बदायूं रेपकांड ने धीरे-धीरे राजनीतिक रूप ले लिया है। एक तरफ मामले के बाद अखिलेश सरकार चारों ओर से घिरी नजर आ रही है, तो दूसरी ओर शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी बदायूं पहुंचेंगे।
ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी बदायूं रेपकांड के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का जिम्मा उठा लिया है। आम आदमी पार्टी ने बदायूं दुष्कर्म व हत्या मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
शुक्रवार को पार्टी नेता संजय सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से बदायूं जाकर मुलाकात की।