फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज का दावा: 2-3 दिन में होगी सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी, AAP नेताओं ने भाजपा को घेरा

Fri, 23 Feb 2024 02:45 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय एक दो दिन में गिरफ्तार कर सकता है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के धन संशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय गिरफ्तार कर सकती है। दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने इसकी जानकारी देते हुए दावा किया है। सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हमें जानकारी है कि अगले दो से तीन दिनों में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सवाल ये है कि केंद्र सरकार इतनी जल्दबाजी क्यों दिखा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के लोग भी हैं हमें बता रहे हैं कि अगर गठबंधन (कांग्रेस के साथ) होता है, तो अरविंद केजरीवाल को जेल हो जाए और अगर हम उन्हें बाहर देखना चाहते हैं तो एक ही रास्ता है कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन का हिस्सा न बनें। 
 
आगे कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा बहुत घबराई हुई है। उसे लगता है कि अगर आप और कांग्रेस एक साथ आ गए, जहां भी गठबंधन बनेगा। जिस भी राज्य में गठबंधन होगा। भाजपा के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा। उसके लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर साधा निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी समन और सीबीआई के नोटिस पर आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बीते दो साल से भाजपा केजरीवाल को इस मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है। अभी तक ईडी ने इस मामले में एक रूपए की भी रिकवरी नहीं की है। आप के किसी नेता के घर से कोई पैसा नहीं मिला है। 
 

आप नेता गोपाल राय का आरोप
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के नोटिस के जरिए गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही है। राय ने आरोप लगाया कि सीबीआई दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए सीआरपीसी 41ए के तहत नोटिस देने की तैयार कर रही है। 

आप नेता नेता दिलीप पांडे ने भी भाजपा को घेरा
आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भजापा सीबीआई के जरिए अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। जैसे ही कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन पूरा होने जा रहा है। भाजपा ने आप पर हमला करना शुरू कर दिया। भले ही वे ईडी और सीबीआई को अपने राजनीतिक फ्रंटल संगठन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। आप उनसे नहीं डरेगी। हम लोकतांत्रिक तरीके से उनको हर सवाल का जवाब देंगे।



लोकसभा चुनाव में दिल्ली से आप-कांग्रेस में गठबंधन
इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आप सांसद संदीप पाठक, सौरभ भारद्वाज और अतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संदीप पाठक ने बताया कि सभी घोषणाएं एक साथ होंगे। चर्चा अंतिम चरण में है। मुझे यकीन है कि घोषणा जल्द ही की जाएगी।
 

Trending Videos

आतिशी भी कर चुकी हैं दावा
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के दावे ने दिल्ली में एक बार फिर से सियासी पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि आप नेताओं को मैसेज आया है। जिसमें इंडिया गठबंधन छोड़ने को कहा गया है। गठबंधन करने पर गिरफ्तारी की धमकी दी गई है। दो दिन में सीबीआई का नोटिस आ सकता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी की साजिश रची जा रही है। 

मंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा से कहना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल और हम इनकी जेल भेजने की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। अगर ये 'आप' के सभी नेताओं और विधायकों को भी जेल में डाल देंगे तो आप का एक-एक कार्यकर्ता नेता के तौर पर खड़ा हो जाएगा और देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे। 

प्रवर्तन निदेशालय ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सातवीं बार नया समन जारी किया। इससे पहले छठा समन जारी कर 19 फरवरी को पेश होना था। लेकिन केजरीवाल उस समन पर पेश नहीं हुए थे। उन्होंने कहा था कि अभी मामला कोर्ट में चल रहा है। इसलिए ईडी कोर्ट के फैसले का इंतजार करे। 

छह समन हो चुके हैं जारी
इससे पहले भी ईडी छह समन भेज चुकी है, जिसे मुख्यमंत्री ने नजरअंदाज कर दिया था।  ईडी ने 19 फरवरी, 2 फरवरी, 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को केजरीवाल को समन भेजा था, लेकिन दिल्ली सीएम पेश नहीं हुए थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए जवाब में पूछा कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया।

16 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे सीएम केजरीवाल
17 फरवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस से अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने अदालत को आश्वासन दिया कि वे दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के बाद मार्च में शारीरिक रूप से पेश होंगे। इसके बाद अदालत ने आश्वासन को स्वीकार करते हुए सुनवाई 16 मार्च तय कर दी। अदालत ने उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ जारी समन का पालन न करने पर तलब किया था।
विज्ञापन

क्या हैं आरोप
आरोप है कि दिल्ली सरकार ने 2021-22 के लिए एक्साइज नीति के तहत जिन शराब व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए थे, उन्होंने इसके लिए रिश्वत दी थी और साथ ही मनपसंद शराब व्यापारियों को ही लाइसेंस जारी किए गए। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गड़बड़ी के चलते शराब नीति को रद्द कर दिया था और सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। ईडी ने भी कथित मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें