रंजीत नगर इलाके में एक युवती ने पटेल नगर के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर रणजीत नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
हालांकि पार्टी का कहना है कि आरोपी ‘आप’ का जिला अध्यक्ष नहीं, बल्कि एक सामान्य कार्यकर्ता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गत 10 सितंबर को रणजीत नगर इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर रेप की शिकायत दर्ज करवाई।
युवती ने शिकायत में बताया कि दीपक चौधरी ने खुद को पटेल नगर से आम आदमी पार्टी का जिला अध्यक्ष बताया। आरोपी ने उसे शादी का आश्वासन दिया और कई बार उसे घर में बुलाकर उसके साथ रेप किया।