फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से हार न मानने वाले बच्चे का सीएम ने किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबी से हार न मानने वाले 13 साल के हरेंद्र को आज उत्तर प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बच्चे और उसके परिवार को आश्वासन दिया कि अब पढ़ाई जारी रखने के लिए उसे काम नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


पढ़ाई के लिए मेट्रो स्टेशन पर काम करने वाले इस बच्चे की तस्वीर फेसबुक पर शेयर होने के बाद वायरल हो गई थी। इसके बाद ही यह बच्चा प्रदेश सरकार की नजर में आया और इसकी मदद का फैसला लिया गया।

मेट्रो स्टेशन से गुजरने वाले एक शख्स ने हरेंद्र की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी जिसके बाद फोटो वायरल हो गई। इस बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव ने भी इस तस्वीर को देखा।
विज्ञापन


इस तस्वीर के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को पता चला कि बेहद मेधावी यह बच्चा इसलिए काम करने को मजबूर है क्योंकि उसके पिता को पोलियो हो गया है और वह काम करने में असमर्थ हैं।

इस बच्चे की कहानी अखबारों में छपने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बच्चे को सम्मानित करने के लिए लखनऊ बुलाया और उसके पिता को सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

हमेशा टॉप-3 में आता है हरेंद्र

बता दें कि 13 साल का हरेंद्र नोएडा के सेक्टर 55 के एक स्कूल में 9वीं का छात्र है। पढ़ने में बेहद मेधावी हरेंद्र अब तक हर परीक्षा में टॉप-3 में आता रहा है।

हाल ही में उसके पिता की तबियत बिगड़ गई जिसकी वजह से उन्हें अपना काम बंद कर वापस इटावा अपने घर जाना पड़ा। लेकिन पढ़ाई के लिए हरेंद्र ने नोएडा में ही रहने का फैसला किया।

अपने पढ़ाई का खर्चा निकालने के लिए उसने वजन तौलने वाली मशीन के साथ मेट्रो स्टेशन पर बैठने का फैसला किया। यहां कमाई के साथ उसने अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। इसी दौरान एक फोटाग्राफर की उन पर निगाह पड़ी और उसकी तस्वीर को उन्होंने सोशल मीडिया पर डाल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें