फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के 'सोशल वार' से विरोधियों में हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी आहट के साथ आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई है। आप नेता जहां 49 दिनों की सरकार के कामों को गिना रहे हैं। वहीं, विधायक फंड से कराए गए कामों को ब्योरा भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को पार्टी के सोशल मीडिया पर चल रहे आधिकारिक अकाउंट पर चुनावों से जुड़े कई नारों के पोस्टर जारी किए गए। मसलन, दिल्ली दिल से, केजरीवाल फिर से, दिल्ली ने पुकारा केजरीवाल दोबारा, कौन सोया होगा सर्द रातों में, नारी के सम्मान को, फिर से बुला लो केजरीवाल को, जैसे नारों से पेज भरे पड़े हैं।

समर्थक और संयोजक अरविंद केजरीवाल के फॉलोअर इस तरह की पोस्ट को शेयर कर रहे हैं। यही वजह रही कि केजरीवाल फिर से का अकाउंट बुधवार को ट्विटर और फेसबुक पर ट्रेंड करता दिखा। वरिष्ठ नेता के मुताबिक, पार्टी जमीनी स्तर पर काम कर रही है। आप को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया सकारात्मक है।
विज्ञापन


हालांकि थोड़ी नाराजगी इस्तीफे की वजह से है। जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को अमूमन इस सवाल का जवाब देना पड़ता है।
विज्ञापन

नेताओं की बढ़ी रहेगी धड़कन

राजधानी में दिवाली पर पटाखों की तेज आवाज से ज्यादा नेताओं की धड़कन सरकार बनेगी या चुनाव होंगे को लेकर बढ़ी रहेगी। विधानसभा भंग कब होगी और चुनाव कब होंगे? इसका जवाब ढूंढने में दिवाली पर भी नेता जुटे रहेंगे। दिल्ली विधानसभा में 67 विधायक हैं।

तीन सीटें खाली हैं, अगर सरकार बनती है तो उन तीन सीटों पर चुनाव होंगे और अगर विस भंग होती है तो सभी सीटों पर चुनाव होंगे। इस मामले में तीनो राजनीतिक पार्टी के विधायक कहते हैं कि एक चुनाव लड़ने केलिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है।

फिर जो एक बार सहयोग करते हैं, वह दूसरी बार महज एक साल में इतना बड़ा सहयोग करने में सक्षम हों, यह जरूरी नहीं है। सोशल मीडिया में आप व केजरीवाल के समर्थन से जुड़े नारों की भरमार हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें