राजधानी दिल्ली के शास्त्री पार्क में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। झुग्गियों में लगी इस आग से सैकड़ों लोगों के आशियाने छिन गए।
आग की सूचना मिलते ही दमकल पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने की कोशिश लगातार जारी है।
आग में फंसने से कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार बचाव कार्य में जुटी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।