फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना के विरोध पर आप का वार- दिल्ली में गाएं गुलाम अली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना की धमकी के बाद पाकिस्तान के मशहूर गजल गायक गुलाम अली का इस शुक्रवार को मुंबई में होने वाला कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस शो के रद्द हो जाने के बाद दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने गुलाम अली को दिल्ली आकर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करने का न्यौता दिया है।

कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर शिवसेना की धमकी को दुखद बताते हुए मशहूर गायक और हर दिल अजीज गुलाम अली को अपना कॉन्सर्ट दिल्ली में करने को कहा है क्योंकि संगीत की कोई सीमाएं नहीं होतीं।
Sad that #GhulamAli is not being allowed in Mumbai, I invite him to come to Delhi and do the concert. Music has no boundaries. #BanTheBan— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) October 8, 2015
विज्ञापन


विज्ञापन

'लोगों की स्वतंत्रता को किया जा रहा बाध्य'

गौरतलब है कि शिवसेना ने गुलाम अली का कार्यक्रम होने पर आयोजकों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इस मामले में मुख्यमंत्री का आश्वासन भी काम नहीं आया। यह कार्यक्रम गजल गायक जगजीत सिंह की याद में होने वाला था।

इसी से दुखी और हैरान होकर संस्कृति मंत्री कपिल ‌मिश्रा ने आज कहा क‌ि उन्हें लगता है कि लोगों की स्वतंत्रता को काफी बाध्य किया जा रहा है। संगीत और कला की कोई सीमा नहीं होती।

कपिल ने आगे कहा कि हम गुलाम अली का कॉन्सर्ट दिल्ली में करा सकते हैं और हमें विश्वास है कि इसे लोगों को बहुत प्यार भी मिलेगा। बता दें कि कपिल से पहले लेखिका तस्लीमा नसरीन भी शिवसेना के ‌इस रवैये से काफी आहत हैं और उन्होंने ट्वीट किया कि भारत हिंदू साऊदी बनता जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें