दिल्ली विधानसभा में आज आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शहर में लहराए जा रहे तिरंगे को लेकर आमने-सामने आ गए।
सदन में यह हंगामा तब शुरू हुआ जब गुरुवार को आप विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस शहर में तिरंगा लहराए जाने का विरोध कर रहे हैं। मालवीय ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोग मालवीय नगर के सूर्य सेन पार्क में तिरंगा लहराए जाने का यह कहकर विरोध कर रहे हैं कि पार्क में आरएसएस की शाखा लगती है।
इस पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का हिस्सा बताते हुए वेल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर आप विधायक भी वेल में पहुंच गए और आरएसएस हाय-हाय के नारे लगाने लगे।