फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ पर लगाया पंजाबी अकादमी तबाह करने का आरोप

Fri, 04 Mar 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
AAP - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली सरकार पर पंजाबी भाषा व संस्कृति को तबाह करने का आरोप लगाया है। अकालियों ने कहा है कि दिल्ली सरकार पंजाबी अकादमी को भी बर्बाद करने पर तुली है।
विज्ञापन


सालाना बजट 18 करोड़ से घटाकर 12 करोड़ करके अकादमी को खत्म करने की साजिश की जा रही है। बीते दिनों पंजाबी अकादमी द्वारा तालकटोरा में गुरबाणी संगीत समागम के नाम पर करवाए गए कार्यक्रम में उस्ताद नीले खान के गुरुग्रंथ साहिब में दर्ज भक्त फरीद के श्लोकों का गायन कराया गया।

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के प्रधान मनजीत सिंह जीके ने बृहस्पतिवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में यह कह रहे हैं कि पंजाब का विकास दिल्ली मॉडल की तरह किया जाएगा।
विज्ञापन


सचाई यह है कि केजरीवाल दिल्ली में पंजाबी भाषा, कला व संस्कृति को बर्बाद करने पर तुले हैं। पंजाबी अकादमी सचिव का पद दो साल से खाली है। पंजाबी पढ़ाने वाले अध्यापकों की संख्या 728 से घटकर 640 हो गई है। अध्यापकों को मिलने वाला मासिक वेतन 4500 रुपये से बढ़ाकर 8 हजार करने का प्रस्ताव भी लंबित है।
विज्ञापन

'पंजाब अकादमी को बर्बाद करना चाहते हैं वो'

आप - फोटो : Amar Ujala
अकादमी की नई बनाई गई गवर्निंग बॉडी में कला व साहित्य जगत के लोगों को नजरअंदाज करके आप के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है। तिलक नगर से आप विधायक जरनैल सिंह को अकादमी का वाइस चेयरमैन बनाने पर भी उंगली उठाई।

अकादमी ने बीते 3 वर्षों के साहित्य सम्मान घोषित होने के बावजूद सम्मान नहीं बांट कर साहित्यकारों का अपमान किया है। गुरचरण सिंह जीओनवाला की पुस्तक को आप विधायकों का विमोचन करना भी सिख परंपरा पर कुठाराघात है।

इस दौरान कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। गुरबाणी की बेअदबी कर रहे हैं। धर्मप्रचार कमेटी के चेयरमैन परमजीत सिंह राणा ने कहा कि आप विधायक गुरबाणी की आलोचना करने वालों को संरक्षण दे कर सिख कौम को दोफाड़ करने की साजिश रच रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें