आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इस अघ्यादेश का विरोध करेगी। इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताई है कि जब यह संसद में आएगा तो पूरा विपक्ष इस अध्यादेश के खिलाफ खड़ा होगा।
केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाने के मामले में आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार इसका लगातार विरोध कर रही है। शनिवार को आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अघ्यादेश को भारत के संविधान के खिलाफ बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इस अघ्यादेश का विरोध करेगी। इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताई है कि जब यह संसद में आएगा तो पूरा विपक्ष इस अध्यादेश के खिलाफ खड़ा होगा।
संजय सिंह ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा। संविधान के बाहर जाकर कोई अघ्यादेश जारी नहीं हो सकता है। अध्यादेश नहीं बल्कि जनता द्वारा चुनी सरकार के खिलाफ काला कानून है।
'काम रोकने के लिए अध्यादेश'
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री से बहुत भयभीत है और नहीं चाहती कि दिल्ली में जनता का कोई काम हो। दिल्ली वालों के काम रोकने के लिए ही यह अध्यादेश लाकर अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिए फैसले को पलट दिया है। अब यह सवाल केवल केजरीवाल और पार्टी का नहीं रह गया है, बल्कि अब यह सवाल भारत के महान लोकतंत्र, संविधान और सुप्रीम कोर्ट की प्रतिष्ठा का हो गया है। दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को तीन बार चुना है। जनता ने 90 प्रतिशत से अधिक सीटें देकर चुना।