फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की काट के लिए AAP का एक्शन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सरकार बनाने के मसले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा को घेरने की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के जुबानी आरोपों के साथ ही ‘आप’ दिल्ली वासियों को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। बुधवार को इसकी शुरुआत मिस्ड कॉल अभियान से की। केजरीवाल का ऑडियो संदेश ऑटो में बजाया जा रहा है।

‘आप’ का आरोप है कि सरकार बनाने के लिए भाजपा कांग्रेसी विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह होगा।

ऑटो गाना सुनने को तरस जाएंगे आप

इसके साथ ही आम दिल्ली वासियों से अपील की है कि अगर वह दिल्ली में सरकार बनाने के भाजपा के तरीखे से नाखुश हैं और उसे गलत मानते हैं तो अपनी असहमति जताने के लिए मिस्ड काल करें।

इसके लिए पार्टी ने 08100408778 नंबर भी जारी किया है। पार्टी इसे नियमित तौर पर सार्वजनिक करेगी। वहीं मंगलवार को जारी केजरीवाल का ऑडियो संदेश 150 ऑटो में लगाया गया है।

पार्टी से जुड़े ऑटो चालकों का कहना है कि यह नियमित तौर पर ऑटो पर बजता रहेगा। इसके जरिए दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पर्दे के पीछे चल रही सियासत की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी।
विज्ञापन

'केजरीवाल की आदत है झूठ बोलना'

भाजपा शासित नगर निगम के कामों पर निगरानी के लिए आम आदमी पार्टी तीन निगम निगरानी कमेटी का गठन कर रही है। इसका जिम्मा पार्टी के पार्षदों को दिया जाएगा। फिलहाल तीनों एमसीडी में ‘आप’ के पांच पार्षद हैं।

पार्टी का कहना है कि सभी पार्षद अपनी-अपनी एमसीडी में होने वाले नए-पुराने विकास कार्यों पर नजर रखने के साथ साफ-सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि का ब्योरा जुटाएंगे। इसके साथ जरूरत पर आरटीआई का सहारा भी लिया जाएगा।

वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली की जनता को गुमराह करना, झूठ बोलना और बाद में पलट जाना अरविंद केजरीवाल की आदत है। भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्हें यह बताना चाहिए उनके विधायकों को कौन 20 करोड़ रुपये देने की पेशकश कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें