फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण राज्य के लिए 'आप' का कैंपेन शुरू, महिला विंग ने बांटी की सीएम की चिट्ठी

Mon, 01 Apr 2019 01:35 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पूर्ण राज्य के लिए कैंपेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए आप महिला विंग ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से कैंपेन शुरू किया। इस दौरान मंत्री गोपाल राय भी मौजूद थे। कैंपेन के तहत मेट्रो स्टेशन के सभी आठ द्वारों पर चार-चार महिलाओं की टीम तैनात थी। 
विज्ञापन


टीम ने मेट्रो में आने-जाने वाले लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्ण राज्य पर लिखी गई चिट्ठी बांटी। उन्होंने पूर्ण राज्य आंदोलन में सहयोग की अपील की। यात्रियों से कहा गया कि दिल्ली की जनता लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपये टैक्स केंद्र सरकार को देती है। 

केंद्र सरकार महज 325 करोड़ रुपये ही दिल्ली सरकार को देती है। पूर्ण राज्य बनने पर 60,000 करोड़ रुपये दिल्ली के विकास के लिए मिलेंगे। नए स्कूलों और कॉलेजों का निर्माण किया जा सकेगा। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के पास अधिकार होंगे तो बेरोजगारी दूर होगी। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष रिचा पांडे मिश्रा ने कहा कि पूर्ण राज्य की जरूरत दिल्ली को क्यों है, यह संदेश जनता तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें