फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप जनसंवाद यात्रा: दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय रोहिणी से करेंगे शुरुआत

Sun, 01 Sep 2019 02:08 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय रविवार से जनसंवाद यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे 35 दिन तक दिल्ली की गली-गली में चक्कर लगाकर आम लोगों से सीधी बातचीत करेंगे। साथ ही दिल्लीवालों के माकूल सवालों का जवाब भी देंगे।
विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आप अपने प्रदेश संयोजक की इस यात्रा को सियासी तौर पर काफी अहम मान रही है। इसको कामयाब बनाने के लिए पार्टी ने सभी विधायकों, पार्षदों व विधानसभा के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यात्रा के दौरान उनको यह सुनिश्चित करना होगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग गोपाल राय के नजदीक पहुंचकर बातचीत कर सकें।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि जनसंवाद यात्रा की शुरुआत रविवार शाम शाम 5:00 बजे रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से होगी। पहले दिन की यात्रा रोहिणी व रिठाला विधानसभा से होकर गुजरेगी। इसके समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लिट्टी चोखा उत्सव का आयोजन भी होगा। अगले दिन यात्रा नरेला व बादली में, उसके बाद मंगोलपुरी व सुल्तानपुरी से होकर गुजरेगी। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी, उसका प्लान पार्टी जारी करती रहेगी। तीन अक्तूबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों का कवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें