फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में टेलीफोन सेवाओं से रोक हटाने के लिए प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर जुटे युवा

Sun, 01 Sep 2019 02:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते कश्मीरी युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में रह रहे जम्मू-कश्मीर के युवाओं ने टेलीफोन सेवाएं बंद करने के विरोध में शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि संचार सेवा बंद होने की वजह से लगभग एक माह से माता-पिता की से उनकी बात नहीं हो सकी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जम्मू-कश्मीर में टेलीफोन सेवाओं को शुरू किया जाए, ताकि उनके परिवारों का हाल उन्हें पता लग सके।

विज्ञापन


जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुई दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा मुस्कान रैना ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से वहां टेलीफोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि 27 दिन बीत चुके हैं और उनकी एक भी बार अपने परिवार से बात नहीं हो सकी है। इस प्रदर्शन में डीयू में पढ़ने वाले अन्य छात्र-छात्राओं ने भी केंद्र सरकार से टेलीफोन सेवा जल्द बहाल करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें