फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर लाठीचार्ज से केंद्र पर बरसी आप, कहा- न्यू इंडिया में हो रहा उत्पीड़न

Tue, 02 Oct 2018 08:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Kisan rally
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों पर लाठीचार्ज की आलोचना की है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया में अन्नदाता पर पुलिसिया कहर बरसाया जा रहा है। पार्टी ने तंज कसा कि अगर ऐसी किलेबंदी देश का पैसा लेकर विदेश भाग रहे कारोबारियों पर की जाती तो देश का भला हो जाता।    

विज्ञापन

  
वरिष्ठ नेता व उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोक सभा क्षेत्र से आप प्रभारी दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पुलिस के लाठी-डंडे की ताकत पर किसानों के वाजिब आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। इससे साबित होता है कि केंद्र व उत्तर प्रदेश के सरकारों पर सत्ता का नशा चढ़ा हुआ है। दोनों सरकारें असंवेदनशील हो गई हैं और किसानों पर लाठी-डंडे चलवाए जा रहे हैं। 

पांडेय के मुताबिक, मोदी सरकार के न्यू इंडिया में अन्नदाता को अपनी आवाज उठाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। गांधी-शास्त्री जयंती पर किसानों का दमन केंद्र की किसान नीति बताता है। उन्होंने सवाल किया कि वह कौन सी वजह है कि एक शांतिपूर्ण आंदोलन को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इसका विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों की मांगों का समर्थन करती है। किसानों की सभी जायज मांगें बिना देरी किए पूरी होनी चाहिए।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें